स्वामी विवेकानंद जयंती पर कलेक्ट्रर को पुष्पगुच्छ दे किया सम्मान |
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के पदाधिकारियों की भेंट
मीडिया के प्रति माना आभार कहा आप सहयोग बढाता संबल |
दमोह/ जिले में विकास की अपार संभावनायें हैं जिनको तलासने के साथ उनको मूर्त रूप देने का कार्य कर रहा हुं। हर कार्य के लिये अब हमने समय सीमा तय कर रखी है तथा पेय जल संकट को समय सीमा में समाप्त कर लिया जायेगा यह बात जिले के कलेक्ट्रर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जर्नलिस्ट्र यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के पदाधिकारियों से कही। ज्ञात हो कि युग पुरूष विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले के युवा,उत्साही एवं कर्मठ कलेक्ट्रर के रूप में अपनी छबि बना चुके स्वतंत्र कुमार सिंह का जम्प के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डा.एल.एन.वैष्णव,वरिष्ठ पत्रकार एवं सचिव के.एल.ताम्रकार,जिला अध्यक्ष डा.हंसा वैष्णव,उपाध्यक्ष नारायण त्रिपाठी,सह सचिव प्रियदर्शन चौधरी,विनोद शांडिल्य से सौजन्य भेंट के दौरान श्री सिंह ने बतलाया कि पर्यटन,विकास एवं सोन्दर्य के साथ जल संकट एवं उद्योग के लिये लगातार कार्य हो रहा है। जुझारघाट योजना का लाभ समयावधि में नागरिकों को मिले इसके लिये दिन रात कार्य चल रहा है। मैं स्वयं अकस्मिक निरीक्षण कर रहा हुं तो हमारे अधिनस्थ अधिकारी भी इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। पेयजल समस्या के निदान के लिए 42 करा़ेड की जुझारघाट पेयजल योजना के काम पूर्ण हो जाने पर समस्या समाप्त हो जायेगी। हमारा प्रयास 31 मार्च तक काम पूर्ण कर शहर को पेयजल हेतु पानी उपलब्ध कराना है। इन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में देश का प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर को प्रमुख पर्यटन नगर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य करने को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिये कार्य प्रारंभ हो चुका है जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जायेगा। जिसके चलते जहां श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों को वह समस्त सुविधायें प्राप्त होंगी जो एक प्रसिद्ध क्षेत्र में प्राप्त होती हैं। इससे संबधित पूरी योजना को विस्तार से बतलाया। श्री सिंह ने कहा कि शहर में विकास की गति सुचारू रूप से चलती रहे इस पर हमारी पूरी नजर है। स्वच्छ,सुन्दर विकसित देश ,प्रदेश के साथ हमारा जिला इसके लिये लगातार कार्य चल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रेस का पूरा सहयोग मिलने से हमारे कार्य करने की गति में तेजी मिलती है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मठता के लिये पहचाने जाने वाले उर्जावान तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने सवा करोड रूपये का चेक नगर की पेयजल संकट के समाधान के लिये चल रहे जुझारघाट योजना के खाते में जमा कर दिया । विदित हो कि श्री श्रीवास्तव ने जो दशकों में न हो सका वह चंद दिनों में कर दिखाया था । इस अवसर पर नगर दण्डाधिकारी अनिल शुक्ला एवं जनसंपर्क अधिकारी यासिक अहमद कुरैशी भी उपस्थित थे।
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के पदाधिकारियों की भेंट
मीडिया के प्रति माना आभार कहा आप सहयोग बढाता संबल |
